मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा: बाढ़ के बाद सैकड़ों बच्चे लापता

काठमांडो, 4 सितंबर - नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से यह बाढ़ आई थी। उत्तरी और मध्य नेपाल के कई गांव और कस्बे इसकी चपेट में आए। शुक्रवार तक मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंच गया। करीब 5,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

#बाढ़
# काठमांडो
# नेपाल