मथुरा जन्माष्टमी 2026: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं का हुजूम

मथुरा, 4 सितंबर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कन्हैया की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव 2026 का अलौकिक उल्लास चरम पर पहुंच गया है। ब्रज की पावन भूमि पर इस बार भक्ति, भव्यता और सांस्कृतिक विविधता का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिसने संपूर्ण मथुरा नगरी को कृष्णमय कर दिया है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इस दिव्य उत्सव के साक्षी बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को ब्रज संस्कृति और भारतीय लोक कलाओं से रूबरू कराने के लिए पूरे मथुरा शहर में 27 सुसज्जित मंच तैयार किए गए हैं। इन मंचों पर दिन-रात चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरी नगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया है। कलाकार अपनी-अपनी क्षेत्रीय पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, मंजीरे, खड़ताल और पारंपरिक लोक वाद्यों की थाप पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

#मथुरा
# जन्माष्टमी 2026
# श्रीकृष्ण जन्मभूमि
# श्रद्धालुओं