पंजाब की आन और विरासत दुनिया में गूंजती है और ऑस्ट्रेलिया इसकी मजबूत कड़ी है - केवल सिंह ढिल्लों

चंडीगढ़, 10 सितंबर - भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ.ए.एम. और सेकेंड सेक्रेटरी ओरसन पासी से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। केवल सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बातचीत का अहम पहलू ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे पंजाबी विद्यार्थियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना रहा। साथ ही पंजाब की ऐतिहासिक विरासत, विकास यात्रा और हमारी जुझारू प्रवासी समुदाय के माध्यम से बढ़ रहे पंजाब-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की आन और विरासत आज दुनिया भर में गूंजती है और ऑस्ट्रेलिया इस रिश्ते की एक मजबूत कड़ी है।

#पंजाब की आन और विरासत दुनिया में गूंजती है और ऑस्ट्रेलिया इसकी मजबूत कड़ी है - केवल सिंह ढिल्लों