लुधियाना में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी के बाद कल (10 सितंबर) को जालंधर बंद की कॉल
जालंधर, सितंबर– लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई बेअदबी के मामले में वाल्मीकि समुदाय ने 10 सितंबर को जालंधर बंद की कॉल दी है। वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी बेअदबी की घटना हुई थी, लेकिन उस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा बेअदबी की गई है, जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
बता दें कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई बेअदबी के मामले में आज दलित समाज के समुदाय ने लुधियाना बंद का ऐलान किया है।
#लुधियाना में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी के बाद कल (10 सितंबर) को जालंधर बंद की कॉल

