पंचकूला में बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत

पंचकूला, 14 सितंबर (कपिल)- पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली के पास गांव टाबर के नजदीक एक स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से दो युवकों और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौली चौकी प्रभारी रामकरण और जांच अधिकारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों व मृतकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दिव्या के रूप में हुई है। वह शहजादपुर की रहने वाली थी और मोहाली में प्राइवेट नौकरी करती थी। घायल पुष्कर डेराबस्सी, पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बाकी मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

#पंचकूला