राजस्थान निकाय चुनाव नतीजे: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस का उलटफेर
झालावाड़, 14 सितंबर - नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों ने झालावाड़ की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत के क्षेत्र झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया है. झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस ने 29 पर कब्जा जमाया, भाजपा 13 पर सिमट गई, जबकि 2 वार्डों पर निर्दलीय और 1 पर आम आदमी पार्टी जीती है. कांग्रेस और भाजपा के 1-1 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने गए थे. झालावाड़ नगर परिषद को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था. यहां भाजपा के मजबूत अध्यक्ष दावेदारों को भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
#राजस्थान निकाय चुनाव

