बाड़मेर में सचिन पायलट ने छात्रों से किया संवाद, शिक्षा को प्राथमिकता देने की सोच को सराहा
बाड़मेर, 1 सितंबर (राजस्थान)- कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने विरेंद्र धाम में छात्रों के साथ बातचीत की और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विरेंद्र धाम शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है, जहां बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई कर रहे हैं और बेहतर दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि आज देश और प्रदेश को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर मिलें। छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि यहां पढ़ने वाले करीब 40 प्रतिशत सफल विद्यार्थियों को रोजगार मिल रहा है।
पायलट ने शिक्षा को प्राथमिकता देने की सोच की सराहना करते हुए कहा कि वे इस प्रयास को सलाम करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा यहां आकर शिक्षा प्राप्त करेंगे और अपने भविष्य को बेहतर बनाएंगे।

