सरकार देशवासियों को बताए कि स्थिति क्या है - अशोक गहलोत

जयपुर (राजस्थान), कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर कहा कि विपक्ष यही मांग कर रहा है कि सरकार देशवासियों को बताए कि स्थिति क्या है, हमारी यह मजबूरी है और आने वाले समय में यह कदम उठाने पड़ सकते हैं। उन्होंने कल फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए और आज CNG के दाम बढ़ा दिए हैं, यह क्या मजाक है? उनको खुलकर कहना चाहिए कि यह हमारी मजबूरी है। वे ऐसे काम कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों में गलतफहमी पैदा हो रही है...भारत सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। 

 
#सरकार देशवासियों को बताए कि स्थिति क्या है - अशोक गहलोत