महिला आरक्षण व परिसीमन के विषय पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का ब्यान
जयपुर (राजस्थान), 15 अप्रैल - पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण व परिसीमन के विषय पर कहा कि ये बहुत अच्छी पहल है। UPA सरकार के समय में चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इसकी शुरूआत हुई। जब पहल हमारी पार्टी ने की थी तो इस पर हमारी पार्टी से ज्यादा कौन खुश हो सकता है। जब 2023 में ये कानून पास करवाया तब तो उन्होंने कहा कि पहले जनगणना होगी, उसके बाद परिसीमन करेंगे और फिर इसे लागू करेंगे। लेकिन अचानक उन्हें क्या हुआ वे वापस संसद में बिल ला रहे हैं, सुधार करना था तो 2023 में हो सकता था। उस समय सभी पार्टियों ने आपका साथ दिया था। वे विपक्ष के सहयोग से कानून पास कर चुके हैं। यदि उसमें सुधार करने हैं तो क्या ये आवश्यक नहीं था कि आप विपक्ष को साथ लेकर चलें? इनके दिल में शायद षड्यंत्र हैं। चुनाव के बाद आप बैठक बुलाते और सबकी भागीदारी से इसे करते।

