हमारा पड़ोसी यह समझ जाए...झगड़े से कुछ नहीं होता - फ़ारूक़ अब्दुल्ला
श्रीनगर, 15 अप्रैल - जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री पर कहा कि इसने हर मैदान में कामयाबी दिखाई है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि जम्मू-कश्मीर में ऐसी फौज खड़ी हो गई जो हमारी हिफाज़त भी कर रही है और अच्छा काम भी कर रही है। मैं यही दुआ करता हूं कि इस फौज की हर यूनिट को कामयाबी मिले। सारी दुनिया में शांति रहे और हम तरक्की करें, हमारा पड़ोसी यह समझ जाए कि झगड़े से कुछ नहीं होता, इससे सिर्फ बर्बादी होती है। उन्हें भी यह समझना चाहिए कि अब बहुत वक्त हो गया, अब छोड़ दें, ताकि हम भी आबाद रहें और तरक्की करते रहें।
#हमारा पड़ोसी यह समझ जाए...झगड़े से कुछ नहीं होता - फ़ारूक़ अब्दुल्ला

