मुख्मयंत्री उमर अब्दुल्ला ने जश्न-ए-आमद-ए-बहार पर दिया बयान
अनंतनाग, 14 अप्रैल - जम्मू-कश्मीर के मुख्मयंत्री उमर अब्दुल्ला ने जश्न-ए-आमद-ए-बहार पर कहा, "यह बहार हमारे लिए एक नई शुरुआत है। यह लोगों को याद दिलाने के लिए है कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद, न सिर्फ़ कोशिश की गई, बल्कि उसमें रंग भी भरे गए ताकि जम्मू-कश्मीर में बसंत आए। विधानसभा सत्र में कई फ़ैसले लिए जाते हैं और ज़रूरी फ़ैसला निजी विश्वविद्यालय बनाने के बारे में था।
उन्होंने आगे कहा, "जो रामबन में हुआ वह गलत हुआ, इन लोगों को कानूनअपने हाथ में लेने की अनुमति किसने दी? ये लोग गुंडागर्दी करते हैं, यहां जंगलराज चलाना चाहते हैं, लेकिन हम यहां इस जंगलराज को कायम होने की अनुमति नहीं देंगे।
#मुख्मयंत्री
# उमर अब्दुल्ला

