तीन दिन में आम आदमी पार्टी के किसी नेता पर ED की यह दूसरी रेड है - अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़, 17 अप्रैल - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड पर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन दिन में आम आदमी पार्टी के किसी नेता पर ED की यह दूसरी रेड है। क्या प्रधानमंत्री बताएंगे कि AAP नेताओं पर अब तक हुई अनगिनत रेड में कितना काला धन बरामद हुआ है? क्या एक भी रुपया बरामद हुआ है?
पूरा देश आपकी सस्ती पॉलिटिक्स देख रहा है जिसमें आप सिर्फ सत्ता के लिए लगे हुए हैं।
#अरविंद केजरीवाल

