कालका गांधी चौक पर युवक से मारपीट  ,गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

 

कालका 8 सितंबर ( ललित धीमान)कालका गांधी चौक में सोमवार रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति पर करीब 6 से 7 युवकों द्वारा ताबड़तोड़ डंडे व रोड से हमला कर गम्भीर रूप से घायल किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़ाई झगड़े में घायल हुये व्यक्ति का नाम निखिल चौरसिया है जो की कालका का रहने वाला है।  जानकारी देते हुए कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने निखिल चौरसिया पर हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया जो की घायल अवस्था में उसे सेक्टर 6 पंचकूला अस्पताल के लिए ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

#कालका गांधी चौक