सोफिया कॉन्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति एवं ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान

 

कालका, 8 सितंबर ( ललित धीमान ) सोफिया कॉन्वेंट स्कूल कालका में कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह और उनकी टीम ने विद्यार्थियों, प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण को नशे के दुष्प्रभावों तथा सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जूलियाना ने थाना प्रभारी प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए नशे से सदैव दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के माता पिता को  नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को नहीं देना 
चाहिए। 

#सोफिया कॉन्वेंट