हरपाल सिंह चीमा व अन्य व्यक्तियों पर तुरंत पर्चा दर्ज हो - सुखपाल सिंह खैहरा
दिड़बा मंडी (संगरूर), 8 (जसवीर सिंह औजला) - बीते दिनों सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके गुलजार सिंह तूरवंजारा के घर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पहुंचे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और इसमें जो भी दोषी हैं या जिनका नाम मृतक ने लिया है, उन सभी पर तुरंत पर्चा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।
#हरपाल सिंह चीमा व अन्य व्यक्तियों पर तुरंत पर्चा दर्ज हो - सुखपाल सिंह खैहरा

