गणेश उत्सव शुरू की तैयारियां शुरू
अम्बाला , 7 सितंबर - पूरे भारतवर्ष में 14 तारीख से गणेश उत्सव शुरू होने जा रहा है अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है । हालांकि पहले इस उत्सव को महाराष्ट्र में मनाया जाता था । लेकिन मूर्तियां बनाने वाले राजस्थान के मूर्तिकार अंबाला में आकर मूर्तियां बनाने लगे तो उनके पास आर्मी के लोग गणेश की मूर्ति खरीदने आए लेकिन मूर्तिकार को गणेश की मूर्ति बनाने की जानकारी नहीं थी लेकिन आर्मी के लोगों के कहने पर उन्होंने गणेश जी की मूर्तियां बनानी शुरू की । बस तभी से अंबाला में भी गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई । मूर्तिकार पिछले 20 सालों से ज्यादा से गणेश की मूर्तियां बनाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं । अभी से श्रद्धालुओं गणेश जी की मूर्तियों की बुकिंग कराने शुरू हो गए है । गणेश उत्सव 14 तारीख से शुरू होगा और 25 तारीख को विसर्जन होगा । बता दें कि ये मूर्तिकार अभी भी झोंपड़ियों में ही रहते है ।

