हरियाणा: अम्बाला में पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग
अम्बाला, 10 नवंबर अम्बाला शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पराली सूखी होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैली और पूरी ट्रॉली को अपने चपेट में ले लिया। जैसे ही आग लगी वाहन चालक ने तुरंत ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया। आसपास के रहवासियों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी जिन्होंने आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अम्बाला-राजपुरा और अम्बाला-चंडीगढ़ राजमार्गों पर आमतौर पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं। भूसे की आपूर्ति कई कारखानों को की जाती है।
प्रचेता वैभव
वैभव
1011 1203 अम्बाला
नननन

