सारंगपुर कॉलोनी में निशानदेही की कार्रवाई का विरोध, एकजुट हुए कॉलोनीवासी

कालका, 6 सितंबर (ललित धीमान)- वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाली सारंगपुर कॉलोनी में शनिवार को निशानदेही की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद कॉलोनीवासी एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध जताया।

मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान कॉलोनीवासियों का कहना था कि उनके पास पंचायत के समय से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं, जिनके आधार पर वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।

कॉलोनीवासियों ने मांग की कि निशानदेही की कार्रवाई से पहले उनके दस्तावेजों की जांच की जाए और मामले को पूरी तरह स्पष्ट किया जाए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।

#सारंगपुर कॉलोनी में निशानदेही की कार्रवाई का विरोध
# एकजुट हुए कॉलोनीवासी