उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया 


 देहरादून, 7 सितंबर - मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को अपने घर के पास ही अच्छी कोचिंग मिल पाएगी, उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा, सरकार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्हें आगे संसाधनों की कमी नहीं आएगी... पहले चरण में 10 हजार से अधिक छात्र और छात्राएं इस योजना से लाभांवित होंगे..."

#उत्तराखंड