उत्तराखंड: हाई कोर्ट पहुंचा BKTC का निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल 


बद्रीनाथ, 11 जुलाई  - बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में निलंबित बद्री-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन आदेश और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख किया है।

शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकल पीठ ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) को अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को निर्धारित की गई है।

#उत्तराखंड: हाई कोर्ट