अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, हालात का जायजा लेने पहुंची केंद्र सरकार की टीम
नई दिल्ली, 10 जुलाई - गृह मंत्रालय (MHA) की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) ने अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीम ने हालिया अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया और राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लोअर सियांग जिले समेत कई प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और सड़कों के बंद होने के कारण टीम सबसे अधिक प्रभावित कुछ इलाकों तक नहीं पहुंच सकी।
#अरुणाचल

