किन्नौर के लिप्पा में बाढ़ का कहर, गांव का संपर्क पूरी तरह टूटा 

 

 

 

 

किन्नौर , 10 जुलाई  - जनजातीय जिला किन्नौर की लिप्पा पंचायत के पेजर नाले में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ के कारण तेती खड़ का बहाव रुक गया और लिप्पा गांव को जोड़ने वाला करीब 100 फुट लंबा लोहे का पुल पूरी तरह जलमग्न और असुरक्षित हो गया। पुल के आसपास स्थित कई घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पुल के जलमग्न होने से लिप्पा गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पूरे किन्नौर में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

#किन्नौर के लिप्पा