जालंधर DAV कॉलेज में सिंगर निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर हुआ विवाद, डीसी को भेजी शिकायत
जालंधर, 16 सितंबर -जालंधर के डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, कॉलेज में गाने की शूटिंग हुई है और उसमें गन कल्चर को प्रमोट किया गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। वहीं इस मामले को लेकर प्रोफेसर एमपी सिंह द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि वह काफी समय से गन कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। ऐसे में शहर के शिक्षित संस्थान डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक द्वारा एलबम को लेकर शूटिंग की गई।
#जालंधर DAV

