भोपाल में ओवैसी के काफिले का एक्सीडेंट


भोपाल , 16 सितंबर -  मध्य प्रदेश के भोपाल में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट से होटल जाने के दौरान ओवैसी के काफिले में शामिल वाहन एक दूसरे से टकरा गए। VIP रोड पर हुए इस हादसे के दौरान काफिले में शामिल आधा दर्जन बाइकें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में 4 से 5 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घटना का वीडियो भी सामने आया है।

#भोपाल