भविष्य में पानी और बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.अनुराग ठाकुर
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश: 16 सितंबर - किशाऊ प्रोजेक्ट पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "6 दशक पुरानी एक समस्या थी और कांग्रेस की कई सरकार आईं और आकर चली गईं लेकिन उस समस्या का समाधान नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय जल मंत्री ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकाला है। भविष्य में पानी और बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है..."
#अनुराग ठाकुर

