सुल्तानपुर लोधी के एक रेस्टोरेंट में लगी आग
सुल्तानपुर लोधी, 16 सितंबर (थिंड, हैप्पी, लाडी) पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के एक रेस्टोरेंट में आज सुबह करीब 7.30 बजे भयानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्टोरेंट के मालिक सरपंच बलकार सिंह ने बताया कि करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।
#सुल्तानपुर लोधी

