आज दिल्ली पहुंचेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

नई दिल्ली, 29 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हरियाणा और राजस्थान के बीच पानी के समझौते में हिस्सा लेंगे। किशांव डैम से पानी को लेकर भी समझौता हो सकता है। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हरियाणा भवन में कई ज़रूरी मीटिंग करेंगे।

वे मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली से रेवाड़ी के लिए निकलेंगे।

 
#आज दिल्ली पहुंचेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी