सरकार ने धर्म के मामले में दखल दिया - ज्ञानी गड़गज्ज

अमृतसर, 29 जून- पंजाब सरकार द्वारा पारित जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लेकर आज श्री अकाल तख्त सचिवालय में अहम बैठक होने जा रही है। इस मामले में तलब किए गए पंजाब सरकार के करीब 92 सिख मंत्री और विधायक पांच सिंह साहिबानों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी के सिख मंत्री, विधायक और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सिंह साहिबानों के समक्ष पेश होंगे। वहीं कांग्रेस और अकाली दल के सिख विधायकों ने भी पेश होकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

पांच सिंह साहिबानों ने इस एक्ट को लेकर पांच गैर-सिख मंत्रियों से भी लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। बड़ी संख्या में नेताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्री अकाल तख्त सचिवालय की ओर से अलग स्थान पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की विवादित वीडियो का मामला भी चर्चा में आ सकता है। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से तलब नहीं किया गया है।

इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा, "सरकार ने धर्म के मामलों में हस्तक्षेप किया है। आज खुले माहौल में पूरे विषय पर चर्चा की जाएगी।"

 
#सरकार ने धर्म के मामले में दखल दिया - ज्ञानी गड़गज्ज