नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल

नई दिल्ली, 28 जुलाई - दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत भी बन गई। नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर के पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति  के घायल होने की सूचना है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिवाइडर के ढह जाने की घटना के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटनास्थल पर एसीपी खुद पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही संबंधित थाने के एसएचओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। नोएडा अथॉरिटी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और डिवाइडर गिरने की वजह और नुकसान का आकलन करना शुरू किया।
 

#नोएडा
# मेट्रो स्टेशन