LPU हिंसा मामले में बड़ा खुलासा! पुलिस की गाड़ियां जलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार, फरहत की तलाश में जम्मू पहुंची पुलिस


फगवाड़ा, 3 अक्टूबर - पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस की गाड़ियां जलाने के आरोप में दो छात्रों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मुंबई से हवाई जहाज के जरिए जालंधर लाया जा रहा है। पुलिस उन्हें फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस जांच के अनुसार, हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने और छात्रों को उकसाने के मामले में इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहत देव और जेम्स दहिया की भूमिका भी जांच के दायरे में है। फरहत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पहुंची है।

#LPU