लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23उम फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की हुई पहचान
फगवाड़ा, 2 अक्टूबर - पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23उम फाइटर जेट पर चढ़े शख्स की पहचान हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर उसकी पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हुई है। वह नाबालिग है, यूनिवर्सिटी का ही छात्र है और हिमाचल के मंडी जिले का रहने वाला है। उसके पिता मंडी के डीसी ऑफिस में बतौर अफसर तैनात हैं।यूनिवर्सिटी में हिंसा के दौरान उस नाबालिग लड़के को सोशल मीडिया पर हीरो की तरह दिखाया गया। उसका एक फोटो बहुत वायरल हुआ, जिसमें वह फाइटर जेट पर खड़ा है और बैकग्राउंड में आग लगी हुई है।
इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के चांसलर बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर मिग-23 और 1971 की जंग में लड़ाई में इस्तेमाल टैंक लगे हुए हैं। ये फोर्स की हौसला अफजाई करते हैं और युवाओं को प्रेरणा देते हैं। उनके ऊपर चढ़कर सभी की बेइज्जती की गई है।

