Asian Games 2026 : तीरंदाजी में भारत ने जीते दो पदक

भारत ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में Gold और Silver Medal अपने नाम किए। महिला रिकर्व टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, जबकि मिक्स्ड रिकर्व टीम को रजत पदक मिला।

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन अब महिला 75 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरने वाली हैं। वह एशियन गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ रिंग में उतरेंगी। मुकाबले से जुड़े सभी लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। लवलीना ने फाइनल में जगह बनाने के लिए कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराया था। वह मुकाबले के पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

#Asian Games