क्रिकेट में श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत, पाकिस्तान से होगा फाइनल
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर -दिन की सबसे बड़ी खबर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की रही। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। ईशान किशन ने 46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
#क्रिकेट
# श्रीलंका

