एशियाई खेल: भारत ने आज जीते दो पदक

नागोया, 1 अक्टूबर- भारत ने आज एशियाई खेलों में दो पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने स्क्वैश में कांस्य पदक जीता। इसके बाद मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल ने सेलिंग में पुरुषों के स्किफ मुकाबले में रजत पदक जीता।

23 वर्षीय नितेश सिवाच 97 किलोग्राम पुरुषों के ग्रीको-रोमन कुश्ती वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पिछली एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता मंगोलियाई पहलवान गंखुयाग गंबातर को 9-0 से हराया। उनका फाइनल आज होगा।

जापान के नागोया में चल रहे खेलों के 12वें दिन भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। उसके पदकों की संख्या अब 62 हो गई है, जिसमें 10 स्वर्ण, 22 रजत और 30 कांस्य पदक शामिल हैं।

#एशियाई खेल: भारत ने आज जीते दो पदक