आज का यह दिन UPSC के 100 वर्षों के साथ एक विरासत का भी उत्सव है:मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज का यह दिन UPSC के 100 वर्षों के साथ एक विरासत का भी उत्सव है... 100 वर्ष की इस यात्रा में पीढ़िया और सरकार बदली है लेकिन UPSC पर भरोसा उतना ही मजबूत है..."
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कल एक घटना घटी थी जिसमें भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया है। कल इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ने 9/11 होने से बचा लिया है। उनका यह पराक्रम हमें गौरव से भर देता है... आज पूरी दुनिया पर गर्व कर रही है। हम सभी स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें और उनका अभिनंदन करें।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये यूपीएससी के 100 साल का जश्न ही नहीं है बल्कि ये इसकी विरासत का जश्न है। यह उन लाखों युवाओं की आकांक्षाओं का भी उत्सव है, जो हर साल अपना सपना साकार करने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 100 साल की इस यात्रा में पीढ़ियां बदलीं, सरकारी जगहें, तकनीक और सिलेबस बदले, लेकिन यूपीएससी पर आज भी भरोसा कायम है। यूपीएससी के 100 साल के उत्सव के दौरान एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया गया।

