भाजपा कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से सबसे बड़ी पार्टी है:ब्रजेश पाठक


लखनऊ , 1 अक्टूबर -उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "सपा अपने परिवार को देखे उनको भाजपा से एक भी विधायक नहीं मिलने वाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में दूसरे दलों के ढेर सारे विधायक आने को आतुर हैं। समय आने पर भाजपा ज़रूर ऐसे सभी विधायकों के बारे में विचार करेगी, काम करेगी। 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।"

#ब्रजेश पाठक