आज नहीं तो कल ज्ञानेश कुमार को जाना ही पड़ेगा:भूपेश बघेल
रायपुर, 1 अक्टूबर - इज़राइल जाने वाली फ़्लाइट के यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छार पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "उनको बहुत बधाई, शुभकामना...जिस प्रकार से खबरें आ रही हैं उसमें 9/11 जैसी घटना कर सकते थे उससे बचाया। यात्रियों की भी जान बची है। बड़ी दुर्घटना से बचाएं हैं उसके लिए वे बधाई के पात्र है।"
उन्होंने आगे कहा, "कल INDIA गठबंधन के नेताओं ने जैसे फैसले लिए ये प्रजातंत्र के लिए बहुत जरूरी है। आज तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे लाइफटाइम सुरक्षा दी जाए कि वे कुछ भी कर ले उसके खिलाफ FIR नहीं हो सकती है। ऐसी सुरक्षा राष्ट्रपति, CJI, जज, राज्यपाल किसी को नहीं है जो चुनाव आयुक्तों को मिली है...इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज नहीं तो कल ज्ञानेश कुमार को जाना ही पड़ेगा।"

