आज हमारा देश अनेक बुलंदियों को छू रहा है: धामी


देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन हम अपने सभी बड़े बुजुर्गों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। उनके कारण हमें समाज और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिला। आज हमारा देश अनेक बुलंदियों को छू रहा है, हमारा राज्य आगे बढ़ रहा है, इसमें हमारे वृद्ध जनों का बहुत बड़ा योगदान है... उनको नमन करने का दिन है, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है..."
 

#धामी