झारखंड में एम्बुलेंस से 83 किलोग्राम गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार


नई दिल्ली, 1 अक्टूबर - झारखंड के सिमडेगा जिले में एक एम्बुलेंस से 83 किलोग्राम गांजा बरामद किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की कथित तौर पर ओडिशा से तस्करी की जा रही थी और इसे रांची पहुंचाया जाना था।
उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धर्मदेव पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमडेगा से एम्बुलेंस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है।

#झारखंड