प्रदेश की जनता सपा की बातें अच्छी तरह जानती है- ब्रजेश पाठक

बलिया, 17 अप्रैल - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रदेश की जनता सपा की बातें अच्छी तरह जानती है। जब वे प्रदेश में सत्ता में थे, तब सपा के लोगों ने दलितों पर अत्याचार किए हैं। कई बार इन लोगों ने दलित महापुरुषों की, बाबा साहेब की मूर्तियों की क्षति की है।   सपा कभी दलितों का सम्मान नहीं कर सकती। जब संसद में प्रमोशन इन रिजर्वेशन बिल आया था, सपा ने उस बिल को फाड़ने का काम किया था और उस समय सपा की सरकार थी। प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। जब सूबे में सपा की सरकार आई गुंडे, बदमाश, माफिया, बढ़ गए। हमारी सरकार में गुंडे प्रदेश से बाहर हैं या तो जेल में हैं।
 

#प्रदेश
# जनता
# सपा
# ब्रजेश पाठक