नमो क्रिकेट लीग के दूसरे चरण की शुरुआत, CM नायब सैनी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत

पंचकूला, 28 सितंबर (कपिल) - नमो क्रिकेट लीग के दूसरे चरण की आज शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्घाटन समारोह में पहुंचे और खिलाड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी के नेतृत्व में इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों से जोड़ना है। इस लीग में करीब 50 हजार युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। वहीं, हजारों की संख्या में खिलाड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

#नमो क्रिकेट लीग
# CM नायब सैनी
# खिलाड़ियों