Asian Games 2026 : मनप्रीत ने जीता कांस्य

आइची नागोया, 25 सितंबर - महिला शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीत लिया है। मनप्रीत ने 17.17 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। मनप्रीत के पास आगे बढ़ने का मौका था, लेकिन उनका आखिरी प्रयास फाउल रहा जिस कारण उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। भारत की एक अन्य एथलीट कृष्णा मेनन 16.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। 

#Asian Games 2026 : मनप्रीत ने जीता कांस्य