ऐची-नागोया Asian Games 2026: रुद्राक्ष, पार्थ और हिमांशु ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल
नई दिल्ली, 21 सितंबर - एशियन गेम्स 2026 में भारत ने एक और पदक अपने नाम किया है। रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों की भारतीय टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
इस पदक के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है। भारतीय निशानेबाजों के इस प्रदर्शन से देश के पदक अभियान को मजबूती मिली है।
#ऐची-नागोया Asian Games 2026: रुद्राक्ष
# पार्थ और हिमांशु ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल

