इलावेनिल स्वर्ण से चूकीं, भारत को दूसरा पदक
नई दिल्ली, 20 सितंबर - भारत की स्टार शूटर इलावेनिल वलारिवन स्वर्ण पदक से चूक गईं। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में इलावेनिल ने 252.4 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पर कब्जा किया। वह 0.6 पॉइंट से स्वर्ण चूक गईं। आखिरी तीन शॉट में वह जापान की शूटर हिनाता ताइची से पीछे आ गईं, वरना शुरू से वह शीर्ष पर चल रही थीं। हिनाता ने 253.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं, दक्षिण कोरिया की हियोजिन बान ने 230.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में दूसरा पदक है। वहीं, इलावेनिल का भी यह इस एशियाड में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा में सोनम मस्कर और विदर्सा के साथ रजत जीता था। सोनम महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं।

