पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं

तेहरान, 20 सितंबर - पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है।
 
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि मौजूदा हालात में उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिम एशिया से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। यानी अमेरिका ने अपने नागरिकों को किसी भी अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग ने साफ कहा है कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है।

#पश्चिम एशिया
# ईरान
# अमेरिका