ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली नहीं आएंगे पीएम तारिक रहमान

ढाका, 10 सितंबर - बांग्लादेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री तारिक रहमान के इस सप्ताह भारत दौरे की संभावना को खारिज कर दिया। बांग्लादेश ने कहा कि रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया है, बल्कि निमंत्रण सात देशों वाले बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है।

ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष होने के नाते भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में समूह के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे।
 
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए उचित तरीके से आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि रहमान को प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि सात देशों वाले दक्षिण और पूर्व एशियाई संगठन बिम्सटेक के अध्यक्ष के रूप में निमंत्रण दिया गया है।

#ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
# दिल्ली
# तारिक रहमान