बांग्लादेश हाईकोर्ट से चार मामलों में जमानत: फिर भी जेल में ही रहेंगे चिन्मय दास

ढाका, 6 सितंबर - बांग्लादेश की हाईकोर्ट ने रविवार को जेल में बंद हिंदू अधिकार नेता चिन्मय कृष्ण दास को दो और मामलों में जमानत दे दी। ये दोनों मामले तोड़फोड़ और पुलिस के काम में बाधा डालने से जुड़े हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस केएम जाहिद सरवार और जस्टिस शेख अबू ताहेर की पीठ ने यह फैसला सुनाया। इससे चिन्मय को कानूनी राहत जरूर मिली है, लेकिन उनकी तत्काल रिहाई अभी भी संभव नहीं है।

चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि अब उन्हें चार मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पिछले महीने भी उन्हें दो मामलों में जमानत मिली थी। ये मामले तोड़फोड़, हमले और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़े थे। रविवार को मिली दो नई जमानत के बाद चार मामलों में उन्हें राहत मिल गई है।

#बांग्लादेश हाईकोर्ट से चार मामलों में जमानत: फिर भी जेल में ही रहेंगे चिन्मय दास