महाराष्ट्र-कर्नाटक के बाद अब बंगाल में कार्रवाई: रेस्तरां-भोजनालयों पर छापे, खाद्य सुरक्षा नियमों की जांच तेज

कोलकाता, 6 सितंबर - पश्चिम बंगाल सरकार की प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों ने रविवार को राज्यभर में विभिन्न रेस्तरां और भोजनालयों पर छापेमारी की। इस दौरान यह जांच की गई कि वहां खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के पॉश पार्क स्ट्रीट इलाके के कई प्रसिद्ध रेस्तरां में भी प्रवर्तन शाखा की टीमों ने जांच की। टीमों ने रेस्तरां की रसोई का गहन निरीक्षण किया।

जलपाईगुड़ी जिले के एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "जहां भी खाद्य पदार्थ बेचे जाते हैं, उन सभी जगहों पर इस तरह की जांच जारी रहेगी।" मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से एक सितंबर को उपभोक्ता सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन के दौरान निर्देश दिए जाने के तुरंत बाद प्रवर्तन शाखा और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों ने भोजनालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया।

#महाराष्ट्र
# कर्नाटक