बंगाल में ममता बनर्जी पर हमला: कल्याण बनर्जी ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप
कोलकाता, 9 अगस्त - पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर पत्थरों से हमला हुआ है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इसे सीधे तौर पर जान से मारने की नीयत से किया गया हमला करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये पत्थर ममता बनर्जी पर हमला करने के लिए फेंके गए थे। पत्थर उन्हें जान से मारने की नीयत से फेंके गए थे। यह सीधे तौर पर हत्या के प्रयास का मामला है। वहाँ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे और पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही।
#बंगाल
# ममता बनर्जी
# कल्याण बनर्जी

