नागपुर, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया


नागपुर, , 14 अगस्त : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता दिवस हमारे इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण है। जो आजादी हमें मिली उसके लिए लाखों करोड़ों लोगों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज का दिन आनंद का भी दिन है। स्वतंत्रता का रूपांतर स्वराज से हो इसका संकल्प हमें करना चाहिए। हमारे देश को विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने किया है उस पूरा करने की कोशिश और गति से करनी चाहिए।"

#नागपुर
# महाराष्ट्र